फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: हार्डवेयर की दुकान में आग लगी, लाखों का सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर तिराहे पर स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में बुधवार की बीती देर रात आग लग गई। पीड़ित ने बताया कि आग की घटना से करीब 7 लाख रुपये का सामान जल गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की। वाराणसी के शिवपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर निवासी वीरेंद्र कुमार की गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के उक्त तिराहा स्थित वीके हार्डवेयर की दुकान है। दुकान में करीब 7 लाख रुपये का सामान रखा था। बुधवार को दुकान बंद कर दुकानदार वाराणसी अपने घर चला गया। देर रात अचानक दुकान में भीषण आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड और पुलिस को सूचित किया। जब तक फायर ब्रिगेड की टीम पहुंचती दुकान में रखा पीवीसी पाइप, 18 वाटर टैंक, 300 पेटी टाइल्स, सेनेटरी के सामान, दुकान का काउंटर रैक, एक लैपटॉप, 3 राउंडिंग चेयर, एक इन्वर्टर, दो बैटरा, 300 प्लास्टिक की बाल्टियां आदि जलकर राख हो चुकी थीं। थाना प्रभारी फूलचंद पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

स्टेशनरी की दुकान में मोमबत्ती से लगी आग, दो लाख का सामान जला-मुंगराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के गरियांव बाजार में बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे मोमबत्ती से लगी आग से कापी किताब और स्टेशनरी की दुकान में आग लगने से सारा सामान जलकर राख हो गया।मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गरियांव बाजार में स्थित सुरेश चंद्र जायसवाल की कापी-किताब और स्टेशनरी की दुकान में रात में करीब 8 बजे मोमबत्ती से अचानक आग लग गई। हादसे के समय दुकान मालिक सुरेश मार्केट में थे। परिवार की महिलाएं खाना बनाने में मकान के पीछे ओर व्यस्त थीं। लपटों पर पड़ोसी दुकानदारों की निगाह पड़ी तो लोग शोर मचाते हुए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। जब तक आग पर काबू पाया गया दुकान का अधिकांश समान जलकर राख हो चुका था। सुरेश ने बताया कि हादसे में करीब दो लाख रुपये की कापी किताब और स्टेशनरी का समान जल गया।
अज्ञात कारणों से लगी आग, गृहस्थी का सामान जला-मछलीशहर। ग्राम सभा भिखारीपुर खास के अढ़नपुर मजरे में जगदीश प्रसाद मिश्र के घर में बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों से आग लग गई। घर से धुआं निकलता देख अफरातफरी मच गई। शोर मचाते हुए लोग हाथ में बाल्टी लेकर मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए। तेज हवा से आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। आग से गेहूं, सरसों, बाइक, साइकिल आइदद जल गईं। लपटें इतनी विकराल थी कि घर के बगल खेत में रखा कुछ अन्य लोगों का भूसा भी जल गया। ग्रामिणों ने फायर ब्रिगेड व 112 पर सूचना दी गई। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। राजस्व विभाग के कर्मचारी भी वृहस्पतिवार को मौके पर पहुंच कर क्षति का आकलन किया।
विज्ञापन

शॉर्ट सर्किट से मड़ई में लगी आग-महराजगंज। क्षेत्र के आराजी सवंसा के गोसाईं बस्ती में एक मड़ई में बृहस्पतिवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में गृहस्थी का कीमती सामान जल गया। किसान छोटेलाल गिरि अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ खेती कर जीवन यापन करते थे। दोपहर में घर के बगल से गुजरे तार व ट्रांसफॉर्मर में तेज हवा से स्पार्किंग होने लगी। चिंगारी से मड़ई में आग लग गई। लपटें तेज होने के बाद परिजन मड़ई से बाहर निकल गए। आसपास के लोगों ने पंपिंग सेट व हैंडपंप से पानी लेकर आग पर काबू पाया। सूचना देने के बाद भी मौके पर दमकल नहीं पहुुंची। गौराबादशाहपुर : थाना क्षेत्र के भदेवरा गांव में गुरुवार को विश्वनाथ के मड़हे में आग लग गयी। ग्रामीणों ने जब तक आग पर काबू पाया मड़ई में बंधी एक गाय की मौत हो गयी और एक भैंस झुलस गयी है। पशुओं को बचाने में विश्वनाथ की पत्नी सुमन देवी भी झुलस गईं हैं। उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुफ्तीगंज पहुंचाया गया।
तीन रिहायशी छप्पर में लगी आग-सुइथाकलां। राजधरपुर (चेतरहां) गांव की अनुसूचित बस्ती में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से लगी आग से तीन रिहायशी छप्परों सहित गृहस्थी का सामान जल कर राख हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर भी काबू पाया गया। गांव निवासी नारायण के रिहायशी छप्पर में दोपहर करीब दो बजे अचानक आग लग गई। आग ने विकराल रूप लेते हुए बगल के दो अन्य छप्परों को भी अपनी चपेट में ले लिया। ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की टीम ने जब तक आग पर काबू पाया तीनों छप्पर राख में तब्दील हो चुके थे। घटना में एक गाय गंभीर रूप से झुलस गई। आग की चपेट में आए एक छप्पर में रखा राशन, ठेला सहित अन्य घर-गृहस्थी का सामान राख हो गया। सूचना पाने पर राजस्व निरीक्षक संजय वर्मा पूरी टीम सहित मौके पर पहुंचकर घटना स्थल और नुकसान का आकलन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें