फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में कोरोना पॉजिटिव भाजपा नेता और डॉक्टरों के बीच मारपीट, मंत्रियों के नाम पर धमकाने का आरोप 

Wed, 21 Oct 2020 09:25 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
कोरोना वायरस के नमूने लेते कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिला महिला अस्पताल परिसर में बने कोविड-19 के एल-टू अस्पताल में भर्ती एक भाजपा नेता और स्वास्थ्य कर्मियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। शिकायत के बाद बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में सीएमओ और सीएमएस ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी ली। एल-2 अस्पताल में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले गए। करीब दो घंटे तक अफसर अस्पताल में रहे। मारपीट की बात से उन्होंने इंकार किया है।

विज्ञापन


सुईथाकला के जहीरुद्दीनपुर गांव निवासी भाजपा के युवा मोर्चा के वाराणसी मंडल के पदाधिकारी को पांच दिन पहले कोरोना पॉजिटिव होने पर एल-2 अस्पताल में भर्ती किया गया था। उनका आरोप है कि अस्पताल में ठीक से सफाई नहीं होती। स्वीपर से खाना भिजवाया जाता है। बेसिन से निकला गंदा पानी बहता रहता है।

मंगलवार को इसकी शिकायत जब स्वास्थ्य कर्मियों से की तो वह मारपीट करने लगे। वहीं स्वास्थ्य कर्मचारियों ने भाजपा नेता पर बदसलूकी का आरोप लगाया। शिकायत पर डीएम ने जांच के निर्देश दिए। बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट सहदेव मिश्र, कोतवाल संजीव मिश्र, सीएमओ डॉ. राकेश कुमार और सीएमएस डॉ. एके अग्रवाल, डॉ. एके शर्मा के साथ एल-2 अस्पताल पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन


भाजपा नेता और ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्य कर्मियों से पूछताछ की गई। सीसी टीवी कैमरे का फुटेज भी खंगाला। कोतवाल संजीव कुमार मिश्र का कहना है कि मारपीट की कहीं से पुष्टि नहीं हुई। जांच कर रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।

बेसिन से गंदा पानी गिरने की शिकायत मरीज ने की थी। उसे मंगलवार को ही ठीक करा दिया गया था। इसके बाद अस्पताल में गंदगी शिकायत मिली तो स्वीपर को भेजकर सफाई कराई गई। स्वास्थ्य कर्मियों की ओर से मारपीट किए जाने का आरोप गलत है। जांच कर वह रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी। 

विज्ञापन

डॉ. एके अग्रवाल, सीएमएस जिला महिला अस्पताल जौनपुर

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें