फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: गर्मी में बुखार और डिहाइड्रेशन के बढ़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोगों की सेहत बिगड़ रही है। कभी धूप कभी आसमान में बादल और तेज हवा के कारण लोग तमाम तरह की बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। जिला अस्पताल में इलाज के लिए मरीजों की भीड़ लग रही है। बृहस्पतिवार को अवकाश के बावजूद 756 मरीजों का इलाज हुआ। जबकि ओपीडी 12 बजे तक चली।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी के कारण लोगों में चक्कर आने की शिकायत मिल रही है। इसके अलावा डिहाइड्रेशन की परेशानी, बुखार और कमजोरी से भी लोग परेशान हैं। कुछ लोगों में डायरिया की भी शिकायत मिल रही है। ऐसे में डाक्टर मरीजों को खानपान और बचाव करने की सलाह दे रहे हैं। चिकित्सकों की माने तो हर सौ मरीज में 15 से 20 मरीज ऐसे आ रहे हैं, जिन्हें कमजोरी और चक्कर आने की शिकायत है। मरीजों को तरल पदार्थ का अधिक सेवन करने की सलाह दी जा रही है। बृहस्पतिवार को करीब 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए ऐसे आए, जिनमें डिहाइड्रेशन की शिकायत थी। छोटे बच्चों भी डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। डॉक्टर पर्याप्त पानी पीने के साथ गन्ने का रस, छाछ, शर्बत पीने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें