फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: महिला बंदियों को बनाया जा रहा हुनरमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला कारागार में बंद महिला बंदियों को हुनरमंद बनाया जा रहा है। जेल प्रशासन उन्हें ब्यूटी पॉर्लर का प्रशिक्षण दिलवा रहा है। बंदियों को टूल किट और सहयोग भी दिया जाएगा। इसके पीछे जेल प्रशासन का मकसद महिला बंदियों को आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है ताकि जेल से छूटने के बाद वे जीविकोपार्जन कर सकें।
विज्ञापन


महिला बंदियों के पुनर्वास के मद्देनजर इस योजना को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। बंदियों की सुरक्षा प्रभावित न हो, इसके लिए ब्यूटीशियन कोर्स का प्रशिक्षण महिला बैरेक में ही कराया जा रहा है। बंदियों का प्रशिक्षण सनी अर्व यूनिसेक्स सैलून की तरफ से दिलाया जा रहा है। यह 10 दिवसीय प्रशिक्षण है। प्रशिक्षण में उन महिलाओं को शामिल किया गया है, जो विचाराधीन हैं और उनकी जमानत जल्द होने के आसार हैं। जिला कारागार में 47 महिला बंदी हैं। इनमें से नौ महिला बंदियों को इसके लिए चिह्नित किया गया है। बंदियों को 10 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें