फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: रिश्वत के लिए किसान को फोन कर बुलाया, वो साथ में एंटी करप्शन टीम ले आया, ऐसे पकड़ा गया घूसखोर लेखपाल

Sat, 21 Oct 2023 05:40 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय मड़ियाहूं के एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। एक महीने के भीतर यह दूसरी गिरफ्तारी है। 
विज्ञापन
आरोपी लेखपाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले में इन दिनों भ्रष्टाचार के मामले कुछ ज्यादा बढ़े हैं। शनिवार को जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये रिश्वत लेते समय मड़ियाहूं के एक लेखपाल को एंटी करप्शन की टीम ने पकड़ लिया। एक महीने के भीतर यह दूसरी गिरफ्तारी है।

विज्ञापन


मड़ियाहूं तहसील के सरौना गांव निवासी प्रभुनाथ सरोज से उनके गांव के लेखपाल सत्येंद्र दत्त द्विवेदी उनकी ही जमीन पर कब्जा दिलाने के नाम पर पांच हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। जिसकी शिकायत उन्होंने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की वाराणसी इकाई के प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज कुमार सिंह से की।

शनिवार दोपहर इंस्पेक्टर ने प्रभुनाथ सरोज केमिकल युक्त नोट दिया। इसके बाद उसने ने लेखपाल सत्येंद्र दत्त द्विवेदी को फोन किया और पैसे देने के लिए मछलीशहर रोड स्थित एक बिल्डिंग सामग्री की दुकान के पास बुलाया।  आरोप है कि लेखपाल ने जैसे ही घूस लिया, वैसे ही भ्रष्टाचार निवारण संगठन की ट्रैप टीम ने दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जब लेखपाल का हाथ धुलवाया तो उनका हाथ गुलाबी हो गया।  टीम की तहरीर पर पुलिस ने लेखपाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें