पुलिस ने की कार्रवाई
सोमवार की दोपहर पुलिस को अपहृत सूरज का लोकेशन मिल गया, जिस पर पुलिस तत्परता बरती हुई थी। वहीं, मंगलवार की भोर में साढ़े चार बजे थाना क्षेत्र के ही हीरापट्टी गांव के समीप गांधी घाट पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, युवक घर से गायब हुआ था और परिजनों को अपहरण की झूठी सूचना दे रहा था। फिर मोबाइल का सिम निकालकर दूसरे सिम से वाट्सएप पर मैसेज भेजकर परिजनों से 40 लाख रुपये की फिरौती मांग कर रहा था। वहीं, पुलिस ने इस मामले में अपहृत युवक को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया।
युवक का वर्ष 2023 में पहले भी भदोही में अपहरण होने की सूचना मिली थी फिर यह मड़ियाहूं के पास मिला था। इस बाबत एडिशनल एसपी ग्रामीण शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि खुद के अपहरण की झूठी सूचना युवक द्वारा दी गई थी, जिसका राज फॉस हो गया है और युवक पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जेल भेज दिया गया है।