मौके पर मौजूद थे ये बच्चे और घायल महिला।
- फोटो : अमर उजाला
दर्दनाक हादसे के बाद मचा हड़कंप
अचानक तेज आवाज के साथ बॉयलर फट गया। उसका मलबा और गर्म दूध बगल में उपली पाथ रही मनीता देवी के सिर पर आ गिरा। उसका सिर धड़ से अलग होकर 70 मीटर दूर झाड़ियों में जा गिरा। घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।
वहीं दूध उबालने को रख दूर काम कर रहा उसका पति राजेंद्र और पड़ोसी अधेड़ महिला सीता देवी व एक गाय भी घायल हो गई। मनीता का सिर झाड़ियों में जाने की वजह से ग्रामीण 45 मिनट बाद खोज सके।
फोन करने के बाद भी एक घंटे तक सरकारी एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने निजी साधन से दोनों घायलों के पिलकिछा बाजार स्थित एक निजी चिकित्सालय में पहुंचाया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
बोले अधिकारी
बॉयलर फटने से महिला की मौत हो गई। पति व एक अन्य घायल हो गए, जिनका उपचार कराया जा रहा है। मृत महिला का पोस्टमार्टम कराकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। - अजीत सिंह चौहान, क्षेत्राधिकारी शाहगंज।