फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोदकर छोड़े गए गड्ढे, धूल से पट जा रहे मोहल्ले

विज्ञापन
सिपाह से किला रोड पर सीवर पाईप लाईन डालने के लिए खोदी गई सड़क। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। किला-सिपाह और भंडारी स्टेशन-सुक्खीपुर मार्ग पर इस समय सीवर लाइन डालने का कार्य चल रहा है। सड़कों पर गड्ढे खोदकर छोड़ दिए गए हैं। ऐसे में पानी का छिड़काव न होने से धूल उड़ रही है। वहीं, खोदकर छोड़े गए गड्ढे खतरा बने हुए हैं तो सड़क क्षतिग्रस्त होने से आवागमन में भी दिक्कत हो रही है। इसे लेकर लोगों में नाराजगी है। लोगों ने शीघ्र काम पूरा कराकर सड़क का मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सवा तीन लाख आबादी वाले शहर का गंदा पानी आदि गंगा गोमती नदी में नहीं गिरे, इसके लिए नमामि गंगे और अमृत योजना के तहत एसटीपी का निर्माण और सीवर पाइप डालने का कार्य किया जा रहा है। इन दोनों योजनाओं के तहत कुल 470.80 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिसमें नमामि गंगे योजना के तहत 206.05 करोड़ और अमृत योजना के तहत 264.77 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई है, जिससे एसटीपी और सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान शहर में कई जगह सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है। किला से सिपाह रोड और भंडारी से सुक्खीपुर रोड आदि स्थानों पर सीवर लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। जिससे लोगों को आवागमन करने में परेशानी हो रही है। वहीं जहां सीर पाइप डाल दी गई है। वहां भी सड़क को मरम्म्त नहीं कराया गया है। मौजूद गड्ढा लोगों के जान का खतरा बना हुआ है। पानी का छिड़काव नहीं होने से धूल उड़ रही है, जिससे लोगों की सेहत भी खराब हो रही है। जबकि धूल नहीं उड़े, इसके पानी के छिड़काव करने तथा सीवर लाइन डालने से क्षतिग्रस्त हुई सड़क को भी मरम्मत करने का निर्देश है लेकिन जिम्मेदारों की ओर से न तो पानी छिड़काव किया जा रहा है और न ही क्षतिग्रस्त हुई सड़क की शीघ्र मरम्मत ही कराई जा रही है।
कार्यदायी संस्था जल निगम को सीवर पाइप डाले जाने के दौरान पानी का का छिड़काव करने और जहां तक सीवर पाइप डाला जाए,वहां तक खोदे गए गड्ढे को पाटने आदि का निर्देश दिया गया है। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - रजनीश राय, अपर जिलाधिकारी भू व राजस्व
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें