फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में छह केंद्रों पर होगा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से संचालित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा खत्म हो गई है। इस बीच प्रशासन ने उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी तेज कर दी है। हालांकि बोर्ड की तरफ से जिले में अभी उत्तर पुस्तिकाएं नहीं भेजी गई हैं। इस बीच उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए जिले में छह केंद्र बनाए गए हैं। विभाग के अधिकारी शासन से मूल्यांकन शुरू कराने के लिए निर्देश जारी होने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक का कहना है कि मूल्यांकन के लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। जिले में मूल्यांकन के लिए टीडी इंटर कॉलेज, सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शिया इंटर कॉलेज, जीजीआईसी, ग्रामोदय इंटर कॉलेज गौराबादशाहपुर समेत छह केंद्र बनाए गए हैं। शासन से निर्देश जारी होने के बाद मूल्यांकन शुरू करा दिया जाएगा। अभी तक बाहर से उत्तर पुस्तिकाएं नहीं आई हैं। परीक्षकों को भी मूल्यांकन के लिए पत्र जारी करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र व्यवस्थापक भी मूल्यांकन को लेकर तैयारी में जुटे हैं। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 78,962 और इंटर में 75,649 विद्यार्थी पंजीकृत थे। जिसमें से 5,528 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के लिए जिले में 230 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए तीन सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, 7 जोनल मजिस्ट्रेट, 31 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 230 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए थे। परीक्षा की निगरानी के लिए 10 सचल दस्ते भी गठित किए गए थे। डीआईओएस राजकुमार पंडित ने बताया कि परीक्षा के लिए पंजीकृत विद्यार्थियों में से करीब सात प्रतिशत ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें