पूविवि मूल्यांकन केंद्र पर शिक्षकों से मिलते पूविवि शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह और मंत्री।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में सोमवार को विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्ययक्ष डा. समरबहादुर सिंह ने मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण कर शिक्षक समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान शिक्षकों को मिलने वाली सुविधाओं पर असंतोष जताया। कुलपति से मिलकर समस्या का निस्तारण किए जाने की मांग की।
कुछ कमरों में पंखे चल रहे थे लेकिन हवा दे रहे थे ऐसे सभी पंखों को बदलने जाने की मांग की। कूलर भी घटिया किस्म के लगाए गए हैं। ठंडे पानी व्यवस्था ठीक कराने की मांग की। शिक्षकों से अनुरोध किया कि वह कोई ऐसा कार्य न करेें जो शिक्षक सम्मान के खिलाफ हो। शिक्षक अपने टेबल तक उत्तर पुस्तिका ले जा रहेे हैं।
इसको लेबरों से उनके टेबल तक पहुंचवाने की मांग की। शिक्षकों मूल्यांकन का भुगतान तुरंत किया जाए। इस मौके पर महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह, डा. अखिलेश्वर शुक्ला, डा. विष्णु चन्द्र त्रिपाठी, डा. अजय दुबे, डा. विजय प्रताप तिवारी, डा. प्रदीप सिंह, ड. सिद्धार्थ सिंह, डा. धीरेन्द्र पटेल आदि मौजूद रहे।