फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 बीएसए दफ्तर में छह कर्मी मिले गैरहाजिर

Tue, 03 May 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय में छापेमारी कर कागजात और रजिस्टर चेक करते डीएम भानुचंद्र गोस्वामी।
विज्ञापन
 जिलाधिकारी ने सोमवार को बीएसए कार्यालय छापेमारी की। इस दौरान कार्यालय के छह कर्मचारी ड्यूटी से गैरहाजिर पाए गए। डीएम के कार्यालय पहुंचते ही अफरातफरी मच गई। जिलाधिकारी करीब 11:30 बजे बीएसए कार्यालय पहुंचे। उन्हें पहले से शिकायत मिली थी कि शिक्षा मित्रों के  समायोजन में धांधली की जा रही है।
विज्ञापन


कार्यालय में पहुंचते ही उन्होंने मुख्य गेट पर लगे चैनल को बंद करवा दिया। परिसर में मौजूद कई लोग इधर उधर भागने लगे। एक युवक से डीएम ने पूछताछ की तो उसने बताया कि वह पिता की पेंशन के सिलसिले में आया था। फिर भी संदेह होने पर डीएम ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।

जांच में पता चला कि उसके  पिता 31 जून के रिटायर हुए हैं और पेंशन की पत्रावली वाकई कार्यालय में थी।  इस पर उसे छोड़ दिया गया। डीएम ने शिक्षामित्रों के सत्यापन आख्या प्राप्त होने के बाद भी भुगतान नही किया जा रहा था इस सम्बन्ध में अनिमियता पायी गई।  जिलाधिकारी ने बेसिक शिक्षाधिकारी को सम्बन्धित लिपिकों के विरूद्ध कार्यवाही करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने वरिष्ठ लिपिक राजेन्द्र प्रसाद यादव, नरेन्द्र कुमार सिंह, कनिष्ठ लिपिक सुनील कुमार यादव, वाहन चालक राजेश कुमार यादव, परिचालक बलिराम, बल्ली अनुपस्थित मिले। जिनके खिलाफ  जिलाधिकारी ने कठोर कार्यवाही करने का निर्देश बीएसए गजराज प्रसाद यादव को दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें