फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बड़ोदरा में इंजीनियर ने फंदे से लटककर दी जान

विज्ञापन
राहुल पाल, फाइल फोटो
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। रामपुर गांव निवासी एक निजी कंपनी में कार्यरत इंजीनियर ने गुजरात के बड़ोदरा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटक कर जान दे दी। शनिवार की रात हुई घटना की जानकारी रविवार की सुबह परिजनों को फोन से मिली। बेटे की मौत की खबर सुनते ही मां बदहवास होकर बेहोश हो गई, जबकि पिता विजय कुमार पाल बड़ोदरा के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

पिता विजय कुमार पाल ने बताया कि राहुल पाल (25) पहले कर्नाटक की एक निजी कंपनी में नौकरी करता था। करीब दो महीने पहले उसने गुजरात के बड़ोदरा स्थित एक निजी कंपनी में इंजीनियर के पद पर काम करना शुरू किया। शनिवार को राहुल रोज की तरह ड्यूटी पर गया था। शाम को ड्यूटी से लौटने के बाद उसने खाना खाया और अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। रविवार की सुबह कंपनी के कर्मचारी राहुल को आवाज देने पहुंचे, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखने पर उसका शव फंदे से लटकता दिखाई दिया। कर्मचारियों ने तत्काल कंपनी के मैनेजर को इसकी जानकारी दी। मैनेजर ने राहुल के पिता विजय कुमार पाल को फोन कर घटना की सूचना दी। राहुल ने किन परिस्थितियों में आत्महत्या की इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना की खबर गांव पहुंचते ही परिवार में मातम छा गया। जवान बेटे की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें