फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग, दो लोगों को लगी गोली

विज्ञापन
हर्ष फायरिंग में घायल पूर्व प्रधान साहब लाल यादव।स्त्रोत निजी सूत्र
विज्ञापन
सिकरारा। चक इंग्लिश गांव में रविवार की दोपहर में तिलक समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। गोली लगने से जमुआ गांव निवासी सुरेश यादव के सिर में चोट आई है। गड़हुर सैदपुर निवासी पूर्व ग्राम प्रधान साहब लाल यादव की नाक में गोली लगी। सुरेश को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। जबकि पूर्व प्रधान की हालत सामान्य बताई गई है।
विज्ञापन

चक इंग्लिश गांव निवासी अमला प्रसाद चौहान के बेटे दीपक चौहान का तिलक समारोह था। इसमें सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के गड़हुर सैदपुर गांव से लोग आए थे। समारोह में सिकरारा थाना क्षेत्र के जमुआ गांव निवासी सुरेश यादव और मलसिल गांव निवासी विकास सोनी भी मौजूद थे। आरोप है कि विकास के पास अवैध असलहा था। समारोह के दौरान उससे अचानक गोली चल गई, जो सुरेश यादव के सिर और पूर्व ग्राम प्रधान साहब लाल यादव की नाक में लगी। गोली चलते ही समारोह में अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ सुरेश को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी पीके उपाध्याय ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच की। प्रारंभिक तौर पर घटना हर्ष फायरिंग की प्रतीत हो रही है। आरोपी विकास भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें