फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षा के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
परीक्षा के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं होने से कर्मचारी खफा
विज्ञापन

आईटीआई में सीबीटी परीक्षा का नहीं किया गया भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
जौनपुुर। राजकीय आईटीआई शाहगंज में आयोजित कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट 2021 के पारिश्रमिक का भुगतान नहीं किए जाने से कर्मचारियों में नाराजगी है। कर्मचारियों का कहना है कि पारिश्रमिक का भुगतान राज्य व्यवसायिक प्रशिक्षण परिषद द्वारा राजकीय आईटीआई सिद्दीकपुर जौनपुर के नोडल प्रधानाचार्य के खाते में मार्च माह में ही भेज दिया गया।
विज्ञापन

राजकीय आईटीआई शाहगंज में कंप्यूटर बेेेस्ड परीक्षा 2021 मे कुल 5143 परीक्षार्थियों ने भाग लिया था। जिसके लिए शासन की ओर से कुल 929160 की धनराशी की धनराशि का भुगतान नोडल प्रधानाचार्य के खाते में भेज दिया गया है। जिसमें से 618480 की धनराशि राजकीय आईटीआई शाहगंज को दिया जाना था। राजकीय आईटीआई शाहगंज के प्रधानाचार्य एसके श्रीवास्तव ने बताया कि भुगतान को लेकर बातचीत चल रही है। जल्द ही भुगतान करा लिया जाएगा। उधर कर्मचारी इस बात को लेकर नाराज हैं कि पारिश्रमिक के लिए धन आ चुका है उसके बाद भी भुगतान नहीं किया जा रहा है। कर्मचारी दबी जुबान से कालेज प्रशासन के कृत्य को कोस रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें