अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर शनिवार को श्रम विभाग कार्यालय में वर्चुअल बैठक हुई। इसमें श्रम एवं सेवा योजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने बाल श्रमिकों के चिह्नांकन, बाल श्रमिक एवं उनके परिवार के सदस्यों के आर्थिक पुनर्वास व बाल कल्याण समिति तथा बाल श्रम उन्मूलन से संबंधित विभिन्न कानूनों एवं योजनाओं पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बाल श्रम रोकने का निर्देश दिया। इस दौरान नया सबेरा से संबंधित गांव पट्टी किरतपुर व मुरकटिया के 10 बच्चों को सम्मानित किया गया।
यह जानकारी सहायक श्रमायुक्त कुलदीप सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस वर्चुअल बैठक में बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, चिकित्सा, सेवायोजन, चाइल्ड लाइन, जन कल्याण संस्थान के प्रतिनिधि आदि शामिल रहे। इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी मानसिंह व नेहा यादव आदि मौजूद रहीं।