राशन कार्ड की यूनिट घटाकर दूसरे के नाम कार्ड बनवा कर राशन हड़पने की शिकायत पर जिले के प्रभारी मंत्री ने डीएसओ को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया है। जांच के निर्देश से आपूर्ति विभाग के लोगों में खलबली मची हुई है।
बरसठी ब्लाक के पौंहा के ग्रामीणों का आरोप है कि आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व राशन माफिया की मिलीभगत से पहले से खेल चल रहा है। पहले से जारी राशन कार्ड की यूनिट घटाकर नए फर्जी राशन कार्ड बनाए गए हैं। जिससे हर माह कई क्विंटल सरकारी राशन वितरित करने की बजाय बेच दिया जाता है। इस मामले की शिकायत ग्रामीणों की तरफ से कृष्णा एडवोकेट ने जिले के प्रभारी मंत्री उपेंद्र तिवारी से की। मंत्री ने जिला पूर्ति अधिकारी को शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है। शुक्रवार से विभाग की टीम गांव में पहुंचकर जांच कर रही है।