फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आंधी के दौरान टूटे बिजली के तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शनिवार की रात मौसम का मिजाज बदल गया। तेज हवा के साथ धूल भरी आंधी चलने से कई स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। इससे बिजली कटने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर में भी दो बार बिजली कटी तो लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


रात करीब ग्यारह बजे। तेज आंधी चलने लगी। आंधी शुरू होते ही शहर समेत ग्रामीण इलाकों में बिजली गुल हो गई। कहीं-कहीं को तार टूटने के कारण भी बिजली गायब रही। करीब आधे घंटे तक आंधी का असर रहा। इस दौरान उमस और गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। आंधी बंद होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले। लोग घर की छतों पर घूमते नजर आए। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। गौराबादशाहपुर: कस्बा के साथ ही इलाके के कई गांवों में शनिवार की रात बिजली कटने से लोग रातभर सड़क पर घूमते रहे। शनिवार की रात बिजली कटी तो रात भर गायब रही। रविवार को सुबह बिजली आपूर्ति बहाल हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। जेई नितिन कुमार ने बताया कि रात में आंधी के दौरान तार टूट जाने से आपूर्ति ठप हो गई थी। सुबह तार जोड़कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें