फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्वाचक साक्षरता क्लब ने विद्यार्थियों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से नेहरू बाल उद्यान इंटर कालेज में निर्वाचक साक्षरता क्लब का गठन किया गया। इसमें शामिल छात्र-छात्राएं अपने परिवार, आस-पास क्षेत्रों में सभी को वोटर बनने तथा चुनाव में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक करेंगे।
विज्ञापन

जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने बताया कि मतदाता सूची में सभी अर्ह वोटरों का पंजीकरण सुनिश्चित किए जाने और मताधिकार के प्रयोग के प्रति मतदाताओं खासतौर पर दिव्यांग, युवा व महिलाओं को जागरूक करना है। साक्षरता क्लब में शामिल विद्यार्थियों से उन्होंने कहा कि एक जनवरी 2022 को 18 साल की आयु पूरी करने वालों को प्रेरित कर मतदाता सूची में नाम शामिल कराने के लिए उनसे फार्म 6 भरवाएं। नए मतदाताओं को चुनाव में मताधिकार के प्रयोग के लिए जागरूक करना होगा। उन्होंने वोटर पोर्टल व वोटर हेल्पलाइन एप के बारे में भी जानकारी दी। कहा कि इस एप के माध्यम से भी वोटर बनने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। प्रबंधक डा. सीडी सिंह ने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए जरूरी है कि मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया की पूरी जानकारी हो और उसमें उनकी सक्रिय भागीदारी हो। इस अवसर पर प्रधानाचार्या डा. चन्द्रलेखा सिंह, प्रियंका सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें