फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूविवि : स्नातक छात्रों की उपाधि पर अंकित होगा विषय का नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में शनिवार को कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक हुई। इस दौरान स्नातक छात्रों की उपाधि पर विषय के नाम अंकित करने सहित कई अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

डीफार्मा प्रथम, द्वितीय वर्ष, बीटेक व एमसीए के अनुत्तीर्ण छात्राओं के लिए स्पेशल बैक पेपर परीक्षा कराने पर समिति ने सहमति जताई। परीक्षा समिति की पूर्व में छह नवंबर 2023 को हुई बैठक की कार्रवाई पर पुष्टि की गई। परीक्षा संचालन समिति की पूर्व बैठक 24 नवंबर, 27 नवंबर व 12 दिसंबर की कार्रवाई पर भी मुहर लगी। समिति ने तय किया कि डीफार्मा प्रथम वर्ष, बीटेक द्वितीय वर्ष, एमसीए के छात्रों के लिए स्पेशल पेपर की परीक्षा कराने पर सहमति बनी।
एमबीए व एमबीए कृषि, बिजनेस ई-कॉमर्स के छात्रों के लिए भी स्पेशल बैक परीक्षा कराया जाएगा। परीक्षा समिति में छात्राओं की समस्याओं को देखते हुए स्नातक की उपाधि प्रमाण पत्र पर संबंधित विषयों का नाम अंकित करने का मुद्दा रखा गया, जिसपर समिति ने सहमति जताई। विशेष कार्य अधिकारी राज्यपाल के पत्र 21 दिसंबर 2023 का अनुपालन करते हुए हिमांशु सिंह बीएससी कृषि तृतीय सेमेस्टर वर्ष 2020-21 की परीक्षा फल पूर्ण करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रोफेसर अजय द्विवेदी, डाॅ. राहुल सिंह आदि जूद रहे। संचालन परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह ने किया।
-
इनसेट :-
छात्रों को मिलेगा स्पेशल बैक परीक्षा का मौका
करंजाकला। परीक्षा समिति की ऑनलाइन बैठक में डीफार्मा, बीफार्मा, एमबीए, एमसीए बीटेक और एलएलबी के अनुत्तीर्ण ऐसे छात्र-छात्राओं के लिए स्पेशल बैक या कैरी फॉरवार्ड की परीक्षा में शामिल कराया जाएगा। विश्वविद्यालय ने पत्र जारी कर निर्देश दिया कि संबंधित छात्राओं के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए विश्वविद्यालय का पोर्टल 13 जनवरी से 15 जनवरी तक खोला जाएगा। सभी छात्र-छात्राएं समय का ध्यान रखते हुए परीक्षा फॉर्म भरकर परीक्षा शुल्क के साथ जमा कर देंगे। इसके बाद विश्वविद्यालय की तरफ से स्पेशल बैक परीक्षा के लिए परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी। इस बाबत परीक्षा नियंत्रक अजीत सिंह ने कहा कि काॅलेज समय से परीक्षा के लिए आवेदन कराएं, ताकि परीक्षा भी समय से करा दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें