फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: अपना दल एस महिला मंच के जिलाध्यक्ष के चालक की पिटाई, स्कार्पियो सहित ड्राइवर को जलाने का प्रयास  

Sat, 26 Feb 2022 09:45 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

युवकों ने ड्राइवर करन सिंह शिल्पकार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए राड से पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के महमदपुर गांव में शनिवार को मनबढों ने अपना दल एस महिला मंच की जिलाध्यक्ष संयोगिता चौहान के ड्राइवर की पिटाई कर स्कॉर्पियो के साथ उसे जलाने का प्रयास किया। विरोध के बाद मनबढ़ों ने ड्राइवर को छोड़ा।

विज्ञापन


इसके बाद जिलाध्यक्ष ने मड़ियाहूं कोतवाली में तहरीर दी है। संयोगिता चौहान का ड्राइवर करन सिंह शिल्पकार स्कॉर्पियो से उनको लेने के लिए बारीगांव जा रहा था। वह जैसे ही महमदपुर स्थित यादव बस्ती के पास पहुंचा, अन्य पार्टी का प्रचार कर रहे यादव बस्ती के युवकों ने उसे रोक लिया।

इसके बाद युवकों ने करन सिंह शिल्पकार पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए राड से पिटाई कर दी। इससे वह बेहोश हो गया। इसके बाद युवकों ने उसे स्कॉर्पियो गाड़ी में रस्सी से बांध दिया और पेट्रोल लाकर स्कार्पियो सहित उसे जलाने का प्रयास करने लगे।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सूचना पाकर संयोगिता चौहान, राष्ट्रीय सचिव अर्चना पटेल, प्रदेश अध्यक्ष महिला मंच अलका पटेल, प्रदेश सचिव शीलम कन्नौजिया व मीना चौधरी के साथ पहुंची। विरोध करने के बाद दबंगों ने ड्राइवर को छोड़ दिया। कोतवाल अशेषनाथ सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें