जौनपुर। शेखपुरा मोहल्ला में बीते दो माह से पेयजल आपूर्ति ठप है, जिससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हो रही है। सुबह पानी नहीं मिलने से लोगों को इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।
वार्ड नंबर पांच हुसैनाबाद के शेखपुर क्षेम पार्क के पीछे मोहल्ला में 15 से 20 परिवार निवास करते है, बीते दो माह से इस मोहल्ले में नगर पालिका की ओर से सप्लाई पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। जिससे वार्डवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां के लोगों का कहना है कि इसकी शिकायत कई बार जलकर विभाग व नगर पालिका में की गई है। कर्मचारी आकर पाइप चेक कर चले गए है, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इससे सबसे ज्यादा दिक्कतें स्कूली बच्चों को हो रही है। एक हैंडपंप लगा है उसमें भी गंदा पानी आ रहा है। ऐसे में यहां के लोगों को पानी के लिए सुबह शाम भटकना पड़ रहा है। इस संबंध में सभासद जितेंद्र कुमार ने बताया कि जल्द ही पानी की समस्या दूर की जाएगी।
.......................
लोगों की बातचीत
बीते दो माह से सप्लाई की पानी का आपूर्ति ठप हो गया है। एक हैंडपंप लगा वह भी गंदा पानी दे रहा है इसकी शिकायत कई बार जलकर व नगर पालिक में की गई, लेकिन अभी तक पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो सका है। पानी नहीं मिलने से समय से कचहरी पहुंचने में परेशानी होती है।
-वृृजेश यादव, अधिवक्ता शेखपुर
...............
दो महीने से पानी की सप्लाई ठप है। दूर से पानी लाकर किसी तरह से काम चलाया जा रहा है, इसके वजह से समय से स्कूल पहुंचने में दिक्कत हो रही है। इसकी शिकायत जिम्मेदार विभाग से भी की गई है, अभी तक पानी की आपूर्ति नहीं हो सकीं है।
- रिक्की यादव, छात्रा, शेखपुर
पानी की आपूर्ति किस वजह से बंद है। इसकों दिखावाकर कर जल्द पानी की आपूर्ति शुरू कराया जाएगा। वार्डवासियों को परेशानी न हो इसका ध्यान दिया जा रहा है।
-धर्मराज राम ईओ नगर पालिका जौनपुर।