फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन में बेच रहे थे दोहरा, चार गए जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर में प्रतिबंधित दोहरा का कारोबार लॉकडाउन में भी चल रहा था। नगर कोतवाली पुलिस ने बदलापुर पड़ाव स्थित एक मकान में छापामारी करके भारी मात्रा में दोहरा, सुपारी, सुर्ती, प्लास्टिक थैली, रबर आदि बरामद किया। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर सुशील कुमार सिंह ने बताया कि दोहरा की बिक्री पर प्रतिबंध है इसके बावजूद बदलापुर पड़ाव पर स्थित एक मकान में चोरी से दोहरा बनाने का काम चल रहा था। मुखबिर की सूचना पर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने पुलिस बल के साथ छापेमारी कर मौके से पांच किलो सोपाड़ी, 90 पुड़िया दोहरा, एक किलो सुर्ती, रबर, प्लास्टिक की थैली आदि बरामद की गई। मुख्य कारोबारी प्रमोद कुमार निवासी कालीकुत्ती, बदलापुर पड़ाव निवासी सुशील कुमार, सूरज विश्वकर्मा और कटघरा निवासी शुभम को गिरफ्तार किया गया। उनके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें