फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब की दुकानें हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के सराय रैचंदा गांव के लोगों ने रविवार को जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें गांव में स्थित बनपुरवा मोहल्ले में संचालित अंग्रेजी व देशी शराब सहित बीयर की दुकानों को हटवाने की मांग की है। लोगों ने बताया है कि रास्ते से सटे मकान में मदिरा की दुकानें खुलने से लोगों का आना जाना दुश्वार हो गया है।इसको लेकर कभी भी कोई बड़ी घटनाएं हो सकती है। रोजाना शराबी शराब के नशे में आपस में गाली गलौज व हुरदंग मचाते रहते हैं। खास तौर से सबसे अधिक समस्या महिलाओं को हो रही है। उधर से गुजरते समय महिलाओं पर शराबी छींटाकशी करते रहते हैं। प्रार्थना पत्र देने वालों में बीडीसी शकुंतलादेवी,विनय कुमार पटेल,राजबहादुर, कौसिल्या, भगौती,कंचन,ऊषा, गीता, धर्मेंद्र,रामू, अर्जुन, राम शिरोमणि,सोहन लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें