फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटे की दुकान पर अचानक पहुंचे डीएम, कम मिला स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
मछलीशहर। खाद की कालाबाजारी की जांच के लिए निकले डीएम दिनेश कुमार सिंह शुक्रवार को अचानक जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर स्थित पूरा फगुई गांव की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर पहुंच गए। दुकान पर स्टॉक बोर्ड और रेट सूची न होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। एसडीएम ने जांच की तो स्टॉक में भी कमी पाई गई। इस दुकान को गांव की ही दूसरी दुकान से संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम दिनेश कुमार सिंह रायबरेली-जौनपुर हाईवे से गुजर रहे थे। पूरा फगुई गांव के पास उनकी नजर शटर बंद कर रहे कोेटेदार पर पड़ी। डीएम ने गाड़ी रोक दी। दुकान पर न तो रेट सूची लगी थी और न ही स्टाक बोर्ड लगा था। अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची आदि भी दीवार पर अंकित नहीं थी। इस पर डीएम ने नाराजगी जताई। कोटा संचालक बंटेश्वर सिंह के पुत्र नीरज डीएम के सवालों का जवाब नहीं दे सका। डीएम ने दुकान में जाकर अनाज की बोरियों की गिनती की। उन्होंने एसडीएम अमिताभ यादव को बुलाकर स्टाक की जांच करने को कहा। एसडीएम ने सप्लाई इंस्पेक्टर मनोज पांडेय व विपणन निरीक्षक राजीव सिंह को बुलाकर स्टॉक का मिलान कराया तो 15 बोरी चावल, 18 बोरी गेंहू की कमी मिली है। एसडीएम ने इस दुकान पर खाद्यान्न वितरण पर रोक लगाते हुए इस दुकान को गांव के दूसरे कोटेदार रमेश की दुकान से संबद्ध कर दिया। कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें