फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोचक मुकाबले में न्यायिक एकादश से 4 रन से जीता जिलाधिकारी एकादश

विज्ञापन
सिद्दीकपुर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में विजेता टीम को ट्राफ? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। इंदिरा गांधी स्टेडियम सिद्दीकपुर में रविवार को विशेष मैच हुआ। इस मैच में खिलाड़ी की भूमिका में जज, आईएएस, आईपीएस, पीसीएस के अधिकारी थे। मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित किए गए इस मैत्रीपूर्ण मैच में न्यायिक एकादश से जिलाधिकारी एकादश ने रोचक मुकाबले में 4 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

मैच में जिलाधिकारी की माता शकुंतला ने टॉस कराया। टॉस जीतने के बाद जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने पहले बैटिंग करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 131 रन बनाया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यायिक एकादश की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट पर 127 रन ही बना पाई। हालांकि, सर्वाधिक सरवन ने 45 रन और आयुष ने 22 रन की शानदार पारी खेलकर अपनी टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। ऐसा लगा कि न्यायिक एकादश मैच आसानी से जीत जाएगी, लेकिन जिलाधिकारी एकादश ने अपने रणनीति में बदलाव किया और मैच को रोमांचक स्थिति में पहुंचा दिया। मैन ऑफ द मैच जिलाधिकारी एकादश के सीओ सिटी जितेंद्र दुबे और न्यायिक एकादश के सरवन संयुक्त रूप से घोषित किए गए।
पुरस्कार वितरण आकांक्षा समिति अध्यक्ष डा अंकिता राज और जनपद न्यायाधीश की पत्नी ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किया। विजेता ट्राफी जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा और उनके खिलाडि़यों ने और उप विजेता ट्राफी जिला जज एमपी सिंह और उनके खिलाडि़यों ने प्राप्त किया। इस दौरान लोगों को मतदाता की शपथ भी दिलाई गई। इसके पूर्व उप जिला क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन और कमेंट्री जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा ने किया। मौके पर पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी, अपर जिलाधिकारी रामप्रकाश उप जिलाधिकारी सदर हिमांशु नागपाल, उप जिलाधिकारी शाहगंज नितेश सिंह, सिटी जितेंद्र दुबे, सुजीत विश्वकर्मा, एडीजे पी सी शुक्ला, रजनीश त्यागी, अशोक कुमार यादव, अशोक सिंह, सिविल जज अनुराग यादव, शुभम, मानू गुप्ता मनोज यादव, आयुष आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें