जौनपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष चारु चौधरी ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय जौनपुर व जिला जेल का निरीक्षण किया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान शौचालय में साफ-सफाई नहीं पाई गई और वार्ड में मरीजों के लिए लगाई हुई बेडशीट भी साफ नहीं थी, जिस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्ति की। उन्होंने सीएमएस, प्रबंधक और सफाई सुपरवाइजर को चेतावनी दी कि एक महीने के अंदर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर ली जाए। इस दौरान उन्होंने मरीजों से संवाद करते हुए दवाओं की उपलब्धता के संबंध में जानकारी प्राप्त की। मरीजों ने बताया कि दवाएं अस्पताल में ही मिली हैं, उन्हें बाहर की दवाई नहीं लिखी गईं है।
वार्ड के निरीक्षण के दौरान इसके बाद उन्होंने जिला जेल का निरीक्षण किया। महिला सेल के निरीक्षण के दौरान जेल में कुल 47 महिलाएं निरुद्ध पाई गई, जिसमें से 10 महिलाएं सिद्ध दोष बंदी के रूप में थी, शेष विचाराधीन बंदी के रूप में बंद है। उन्होंने महिलाओं से उनके मुकदमों के सुनवाई के प्रगति, दिए जाने वाले भोजन, नाश्ता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। पाकशाला में जाकर भोजन की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी प्राप्त की और निर्देशित किया कि महिला बंदी के लिए सिलाई, योगा और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण दिलाया जाए। इस मौके पर राज्य महिला आयोग की सदस्य गीता बिंद, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पांडेय, जिला बाल संरक्षण अधिकारी चंदन राय आदि उपस्थित रहे।