फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक और सपा जिला उपाध्यक्ष के घर 50 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। कोतवाली क्षेत्र के पूरामुकुंद व बिठुआ कला गांव में शुक्रवार की रात चोरों ने रिटायर्ड स्टेशन अधीक्षक व सपा जिला उपाध्यक्ष के घर को निशाना बनाया। परिजनों को घर के कमरों में बंद कर नकदी सहित करीब 50 लाख से अधिक के आभूषण व अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ विवेक सिंह व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय घटना की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। फोरेंसिक टीम भी दोनों घटनाओं में साक्ष्य संकलन कर जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूरामुकुंद गांव निवासी सेवानिवृत्त स्टेशन अधीक्षक राजेंद्र प्रसाद सिंह के घर छत के सहारे अंदर घुसे चोरों ने दो कमरों में सो रहे परिजनों का बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। इसके बादउनकी बहू प्रतिमा सिंह व पत्नी किरन सिंह के कमरे का ताला तोड़कर उसमें रखी आलमारी तोड़ कर सोने का एक हार, दो झुमका, दो आयरन, तीन मंगलसूत्र, पांच चेन, 23 अंगूठी, दो सुई धागा, दो झाली, एक कर्णफूल, दो कंगन, एक जोड़ी बाली, चार जोड़ी चांदी के पायल, एक पायजेब, 12 जोड़ी बिछिया, एक पैजनी व पत्नी के उपचार के लिए रखे गए चार लाख रुपये नकदी उठा ले गए। परिजनों के अनुसार चोर कुल 6 लाख रुपये नकदी और करीब 25 लाख रुपये के आभूषण ले गये हैं।
डेढ़ किमी दक्षिण दिशा में बिठुआ खुर्द गांव निवासी सपा के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र प्रताप यादव के घर को भी चोरों ने निशाना बनाया। चोर घर के पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के सहारे आंगन में उतर गए। जिन कमरों में पंखा चलने की आवाज आ रही थी उसे बाहर से बंद कर दिया। दो कमरों का ताला तोड़कर उसमें रखी एक आलमारी से छह सोने की चेन, तीन झुमका, 12 अंगूठी, तीन कुंडल, डायमंड का एक मंगलसूत्र, तीन मंगलसूत्र सोने का, एक नथिया, दो कंगन, तीन कान का बाला, 16 जोड़ी पायल, दो जोड़ी छागल, तीन करधन उठा ले गए। पीड़ित के अनुसार चार लाख नकदी और 15 लाख से अधिक का आभूषण चोरी हो गये हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही सीओ विवेक सिंह व प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय मय फोर्स घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर नमूना लिए। चोरी की दो घटनाओं से लोगों में दहशत व्याप्त है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की दोनों घटनाओं को गंभीरता से लेकर जांच की जा रही है। तहरीर पर दोनों मामलों में करीब 50 लाख की चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।
चोरों का पीछा करने के दौरान गृह स्वामी को काट लिया कुत्ता :- बदलापुर। कहते है कि कुत्ते से बड़ा वफादार कोई जानवर नहीं होता है लेकिन ये घटना इसके विपरीत हो गया। शुक्रवार की रात पुरामुकुंद गांव चोरों का पीछा करते समय गृह स्वामी को अपना ही कुत्ता काट लिया। गांव में हुई भीषण चोरी के दौरान आंगन में आवाज होने पर गृहस्वामी सुनील सिंह ने चोरों का पीछा कर लिया। अभी कुछ ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से आकर उनका ही कुत्ता उन्हें काट लिया। इसकी चर्चा दिन भर होती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें