फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलेदार ने फसलों की सुरक्षा के लिए खुद बनाया है पशु बाड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
फसलों की सुरक्षा के लिए बनाया पशुबाड़ा
विज्ञापन

जिलेदार 35 छुट्टा पशुओं का कर रहे पालन
संवाद न्यूज एजेंसी
मछलीशहर। क्षेत्र के दियावा गाव निवासी पंडित जिलेदार इन दिनों चर्चा का विषय बने हुए हैं। छुट्टा पशुओं से लोगों की फसलों को बचाने के लिए उन्होंने पशु बाड़ा बनाया है, जिसमें मौजूद 35 छुट्टा पशुओं को रखा गया है।
विज्ञापन

छुट्टा पशुओं द्वारा लगातार फसलों की क्षति की जा रही है। जिससे किसानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से किसान इन पशुओं को नियंत्रित करने की गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रहीा है। ऐसे में दियावा गांव निवासी जिलेदार ने अपने पैसे से कटीला तार खरीदकर बगीचे में बाड़ा बनाया। दो दिन लगातार सीवान में घूमने वाले जानवरों को लोगों के सहयोग से पकड़कर बाड़े में बंद किया। पशुओं के खाने पीने के लिए चारे का इंतजाम किया।उनके बाड़े में 35जानवर है। जिनके भरण पोषण की जिम्मेदारी का निर्वाह उक्त द्वारा किया जा रहा है। हालांकि इस कार्य में उन्हें जनसहयोग भी मिलने लगा है। बाड़ा रहने वाले सभी पशु भी स्वस्थ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें