फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News : कहासुनी के बाद बढ़ा विवाद, दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे, दो घायल, पुलिस ने मामला किया दर्ज

Tue, 18 Mar 2025 11:20 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

तेजीबाजार क्षेत्र में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया है। तफ्तीश जारी है।
 
विज्ञापन
घटना के बाद घायल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेजीबाजार थाना क्षेत्र के जंगीपुर गांव में देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार जंगीपुर गांव निवासी अब्दुल रज्जाक खा पुत्र अब्दुल हफिज अपने घर के बगल मस्जिद में नमाज अदा कर रहे थे। मस्जिद के बाहर कुछ अराजकतत्व आपस में कहासुनी करने लगे।

विज्ञापन


दोनों पक्षों को अब्दुल ने कहासुनी करने से मना कर दिया, कहा कि मारपीट मत करो, इस बात की रंजिश को लेकर गोलबंद तरीके से एक पक्ष अब्दुल के घर लाठी डंडा लेकर धावा बोल दिया, दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। अब्दुल को सर में गंभीर रूप चोट लग गई एवं उनके भतीजे जिशान भी घायल हो गए।

परिजन मारपीट की घटना के बाद घर से थाना स्थानीय पर तहरीर देने के लिए निकले तो अराजकतत्व द्वारा गाड़ी को घेर लिया गया। नई चार पहिया वाहन को ईट पत्थर, लाठी डंडा से पीटा गया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। किसी तरह जान बचाकर अब्दुल थाने पर पहुंचकर तहरीर दिया, पुलिस ने तत्काल मेडिकल हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।
विज्ञापन


विज्ञापन


थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर दिलशाद उर्फ दिल्लू एवं शादाब खान के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें