फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोवर्स-रेंजर्स कैंप से छात्रों का होता है सर्वांगीण विकास: कुलपति

विज्ञापन
टीडी कालेज में रोवर्स रेंजर्स प्रशिक्षण के समापन अवसर पर मौजूद कुलपति प्रो निर्मला एस मौर्या। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स कैंप से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है। उनमें समाज के प्रति चेतना का भाव पैदा होता है। वह मंगलवार को टीडी कालेज के मैदान पर आयोजित पांच दिवसीय रोवर्स-रेंजर्स शिविर के समापन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि बोल रही थीं।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि छात्रों में आपसी सौहार्द और बंधुत्व की भावना को बढ़ाने में रोवर्स-रेंजर्स की भूमिका अहम है। शिविर में भाग ले रहे 480 रोवर्स-रेंजर्स को समाज व देशहित की शपथ दिलाई गई। छात्रों को टेंट, पुल, गांठ बंधन, नाटक, रंगोली, मार्च पास्ट, शिष्टाचार आदि का प्रशिक्षण दिया गया। महाविद्यालय के प्रबंधक अशोक कुमार सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों में सौहार्द की भावना बढ़ाने के लिए रोवर्स-रेंजर्स कैंप का आयोजन जरूरी है। प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह ने कहा कि रोवर्स-रेंजर्स समग्र विकास का माध्यम है। डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. अजय कुमार दुबे ने मूल्यों के संरक्षण पर बल दिया। डॉ. श्रद्धा सिंह. डॉ. दिग्विजय सिंह ने महिलाओं के विकास पर बल दिया। संयोजक डॉ. आलोक सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. श्रीप्रकाश सिंह ने आभार जताया। स्काउट ट्रेनर अजय चौहान, अखिलेश प्रजापति, कविता तिवारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें