फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में घायल की डेढ़ माह बाद मौत, परिजनों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा क्षेत्र के चितांव गांव में मारपीट में घायल व्यक्ति की डेढ़ माह बाद मंगलवार को मौत हो गई। मारपीट के कारण आई चोट को मौत का कारण बताते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया। हत्या का मुकदमा दर्ज कराने की मांग लेकर अड़ गए। सीओ ने समझा कर उन्हें शांत कराया। इसके बाद पुलिस शव को कब्जे में ले सकी।
विज्ञापन

चितांव गांव निवासी त्रिभुवन नाथ पांडेय (58) का 14 दिसंबर को किसी बात पर पड़ोसियों से मारपीट हुई थी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। कई अस्पतालों में उपचार के बाद परिजन घर ले आए। परिजनों का कहना है कि वह अभी भी पूरी तरह स्वस्थ नहीं हुए थे। मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान आई गंभीर अंदरूनी चोट के कारण उनकी मौत हुई है। पहले से दर्ज मारपीट के केस में हत्या की धारा बढ़ाने की मांग को लेकर परिजन अड़ गए। पुलिस पर दबाव के कारण कार्रवाई में हीला हवाली का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर सीओ विजय सिंह ने पहुंचकर जांच का आश्वासन दिया। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें