फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्विस रोड बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सतहरिया। औद्योगिक क्षेत्र में स्थित सर्विस रोड का निर्माण कार्य पूरा कराने की मांग को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने प्रदर्शन कर विरोध जताया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि आधा अधूरा बना कर सड़क छोड़ दिया दी गई है। जिससे उद्यमियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। सड़क का निर्माण कराने की मांग की।
विज्ञापन

शनिवार को इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन सीडा के अध्यक्ष बृजेश कुमार यादव के नेतृत्व में उद्यमियों ने प्रदर्शन किया। पांच सूत्रीय मांग पत्र सीडा प्रबंधक स्वताभ दास रंजन को सौंप कर अधूरे सड़क को पिच कराने की मांग की। पत्रक में कहा कि पुलिस चौकी चौराहे के सामने से निकल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास मिलती है। इस सड़क झाड़ झंकार व कूड़ा करकट से पट गया है। वहीं मरम्मत कार्य न होने से उस सड़क पर आवागमन होने के बजाय लोगों के लिए वह शौच का स्थान बन गया है। सड़कों को गढ्ढा मुक्त कराने, सफाई कर्मी को बदलने व विद्युत खंभों में खराब स्ट्रीट लाइटों को बदलवाने की मांग की। सीडा प्रबंधक ने समस्याओं के समाधान के लिए आश्वासन दिया। इस मौके पर शत्रुघ्न मौर्या, आशीष यादव, राहुल दूबे, संजय सिंह, मो. जफर, राधेश्याम यादव, आयुष सिंह, संतोष मौर्या, विजय यादव, अविनाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें