फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय और आवास योजना में धांधली का आरोप, किया प्रदर्शन...

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। ब्लाक कार्यालय पर मंगलवार को प्रधानपुर के ग्रामीणों ने गांव में शौचालय व प्रधानमंत्री आवास योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। बीडीओ को संबोधित ज्ञापन एडीओ कोऑपरेटिव को सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि शौचालय निर्माण सूची में करीब 30 लोगों का शौचालय निर्माण पूर्ण दिखाकर पैसा खारिज करा दिया गया है जबकि उनका न तो शौचालय बना है और न तो उनके खाते में पैसा भेजा गया। शौचालय लाभार्थी सूची में कई ऐसे लोगों का नाम दर्ज है, जिनका शौचालय दस वर्ष पहले का बना है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में लाभार्थी साहब लाल के नाम से एक लाख बीस हजार रुपये निकाल लिया गया है जबकि उनका न तो आवास बना है और न ही पैसा मिला। ग्रामीणों ने पूरे मामले की जांच की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में प्रेमनाथ सिंह, प्यारेलाल मौर्य, महेश नगर, ऋषि नगर, राजनाथ नगर, सतेंद्र नागर, विजय, नन्हें, शिव जगत, भागीरथी, सुभाष, सिंधु देवी, केवला, मंगला, राजदेई, रामाआसरे, सुक्खू, बबई, ओमप्रकाश, रोशन, द्रोपदी देवी, राकेश, वीरेंद्र आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें