फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार बच्चों के सिर से छिना पिता का साया

विज्ञापन
विज्ञापन
बरईपार। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के चकनवाबाद गांव निवासी जवाहरलाल बिंद के नाइजीरिया में आत्महत्या की खबर के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। घरवाले विदेश से शव आने की प्रतीक्षा कर रहे हैं। चार भाइयों में सबसे बड़ा जवाहरलाल बिंद (35) बीते फरवरी में घर से कमाने के लिए विदेश गया था। वहां एक कंपनी में वह इलेक्ट्रिशियन का काम करता था। परिवार में पत्नी पुष्पा देवी के अलावा तीन पुत्रियां क्रमश: 10, 8 व 6 वर्ष की हैं। एकलौता पुत्र तीन वर्ष का है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले कई दिनों से पति-पत्नी में किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। इसी विवाद में जवाहरलाल ने क्षुब्ध होकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। दोस्तों के माध्यम से सूचना गांव पहुंचने के बाद से परिवारवाले सदमे में है। ग्राम प्रधान जग्गाराम बिंद ने बताया कि शव को गांव मंगाने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। चार-पांच दिन में शव गांव आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें