फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत के लिए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मापुर क्षेत्र के धर्मापुर- जफराबाद मार्ग पर उत्तरगावां के पास सड़क क्षतिग्रस्त होने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर जगह-जगह हुए छोटे-बड़े गड्ढों और बिखरी पड़ी गिट्टियों के कारण अक्सर गिरकर लोग घायल हो रहे हैं। शिकायत के बावजूद क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत नहीं होने से नाराज लोगों ने सोमवार को मार्ग पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि धर्मापुर-जफराबाद मार्ग से सुल्तानपुर, सरैयां, कादीपुर, गोसाईपुर, इमलो पांडेय पट्टी, सम्मोपुर, समैसा, महमदपुर आदि गांवों केे लोगों का आवागमन होता है। इस मार्ग पर सरैयां, उत्तरगावां व कादीपुर गांव के पास बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इसके चलते अक्सर कोई न कोई राहगीर गिरकर चोटिल हो जाता है। वहीं, आवागमन करने वालों को हमेशा दुर्घटना होने का डर बना रहता है। उनका कहना था कि मार्ग की मरम्मत कराने के लिए गई बार लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों जनप्रतिनिधियों से गुहार लगाई गई, लेकिन अब तक कुछ नहीं किया गया। प्रदर्शनकारियों ने क्षतिग्रस्त सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की। प्रदर्शन में राजेन्द्र प्रसाद, संत लाल भारती, दया राम, कृष्ण कुमार भारती, महंत लाल, रवि कुमार, राज नारायण, घूरा देवी, अखिलेश कुमार, गौरव, संजय भारती, कमलेश कुमार व इंदर कुमार आदि शामिल रहे। उधर, इस संबंध में लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वितीय के अधिशासी अभियंता जैनूराम का कहना है कि मार्ग पर जिन - जिन स्थानों पर गड्ढे हो गए हैं, उन्हें शीघ्र भरवा दिया जाएगा। जहां तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की बात है तो इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को देंगे। ताकि प्रस्ताव तैयार कर सड़क की मरम्मत कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें