मुफ्तीगंज। औडि़हार-जौनपुर रेलवे के बीच रेलवे का दोहरीकरण चल रहा है। इसी बीच रेलवे के ठेकेदार ने काफी मिट्टी गिरवा दी। इससे रास्ता अवरुद्ध हो गया है। गांव वालों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
रास्ते को खाली कराने की मांग को लेकर उदीयासन, कुंडी, जमुआरी, शहाबुद्दीनपुर, भुइली, भदेवरा आदि गांवों के लोगों ने रेलवे विभाग के खिलाफ हंगामा कर विरोध जताया। गांव के लोगों का कहना है कि इसी रास्ते से क्षेत्र के करीब 50 गांवों के लोगों का इसी रास्ते से आना जाना लगा रहता है। रेलवे विभाग लोगों का रास्ता बंद कर रहा है। यदि रास्ता खाली नहीं कराया गया तो हम आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर लोकेश शुक्ला, लाल बहादुर यादव, विनोद यादव, कमलेश यादव, संजय यादव, राजबली और सुभाष यादव आदि मौजूद रहे।