फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, पत्नी समेत दो पर हत्या का मुकदमा

Mon, 03 Jan 2022 09:29 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के तमरसापुर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी समेत दो के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। मामला आशनाई का बताया जा रहा है। तमरसपुर गांव निवासी अब्दुल गनी सोमवार की सुबह अपने घर में घायल मिला।

विज्ञापन


आसपास के लोगों के अनुसार, उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्से में चोट के निशान थे। इसी दौरान किसी ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस अब्दुल गनी को लेकर उसकी पत्नी बिल्किस के साथ जिला अस्पताल पहुंच गई। वहां चिकित्सकों ने अब्दुल गनी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अब्दुल गनी के भाई अब्दुर रहमान ने आशनाई का मामले बताते हुए अब्दुल गनी की पत्नी बिल्किस और अपने बहनोई आरिफ के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस बिल्किस और आरिफ को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है। दोनों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सब इंस्पेक्टर शिव प्रकाश वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें