फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः आम के बाग में सोने गए युवक का संदिग्ध हाल में मिला शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Wed, 30 Jun 2021 03:02 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 जौनपुर जिले के चकेसर गांव में युवक का शव बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए परिजनों ने  पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया।
विज्ञापन
घटनास्थल पर छानबीन में जुटी पुलिस। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के चकेसर गांव में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध हाल में मिला। शरीर पर गहरे चोट के निशान देख परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के मुताबिक मंगलवार की रात करीब आठ बजे मृतक घर से गांव स्थित अपनी आम के बाग में सोने गया था। बुधवार सुबह उसका शव मिला।

विज्ञापन


हत्या का आरोप लगाते हुए उन्होंने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद जांच पड़ताल में जो दोषी होगा उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें