फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुंबई जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में 12 जुलाई तक नो रूम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने के साथ ही रोजी-रोटी के लिए महानगरों की ओर जाने वालों की संख्या बढ़ गई है। लोगों की भीड़ के चलते अब मुंबई जाने वाली ट्रेनों में टिकट नहीं मिल रहा है। तत्काल कोटे से टिकट लेने के लिए भी मारामारी हो रही है।
विज्ञापन

जंघई स्टेशन से होकर मुंबई के लिए जाने वाली सभी ट्रेनों में नो रुम है । तत्काल टिकट के लिए लोग लाइन लगते है लेकिन एक दो नंबर के बाद लोगों को टिकट नहीं मिल पा रहा है। गोरखपुर से कुर्ला जाने वाली गोदान एक्सप्रेस में 12 जुलाई तक, गोरखपुर से कुर्ला काशी एक्सप्रेस में 6 जुलाई तक, मडुवाडीह से कुर्ला तक रत्नागिरी सुपरफास्ट में 3 जुलाई तक गाजीपुर बांद्रा सुहेलदेव एक्सप्रेस में 12 जुलाई तक नो रुम है। इसी तरह दिल्ली की तरफ जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस व सुहेलदेव में वेटिंग चल रहा है । कोलकाता जाने वाली ट्रेन पंजाब मेल व नीलांचल में भी वेटिंग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें