फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पूर्व विधायक नदीम जावेद के नौकर का फंदे पर लटकता मिला शव, पत्नी बोली- डिप्रेशन में थे पति

Sun, 12 Sep 2021 09:08 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

पाराकमाल गांव निवासी ओमकार राजभर (40) पुत्र बेचन, पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके दादा स्वर्गीय मियाज अहमद के आवास की देखभाल व साफ सफाई करते थे। रविवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व विधायक नदीम जावेद के जौनपुर के पाराकमाल स्थित पैतृक आवास की देखभाल करने वाले उनके नौकर की रविवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। उसका शव पूर्व विधायक के दादा के खाली पड़े कमरे में पंखे के सहारे लटकता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पाराकमाल गांव निवासी ओमकार राजभर (40) पुत्र बेचन, पूर्व विधायक नदीम जावेद और उनके दादा स्वर्गीय मियाज अहमद के आवास की देखभाल व साफ सफाई करते थे। उन्होंने रोजाना की तरह सुबह अपने घर से पूर्व विधायक नदीम जावेद के पुराने मकान पर पहुंच कर साफ सफाई की।

इससे पहले उन्होंने गांव में कुछ लोगों के यहां दूध भी दिया था। काफी देर तक घर का मुख्य दरवाजा खुला देख पड़ोस का कोई व्यक्ति ओमकार को आवाज देते हुए घर में चला गया। जहां स्वर्गीय मियाज अहमद के कमरे में पंखे से उनका शव लटकता देखे चीख पड़ा। थोड़ी ही देर में परिजन व गांव के अन्य लोग भी पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन

मृतक की पत्नी मनभावती का कहना था कि ओमकार कई दिनों से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। घटना के समय पूर्व विधायक के दादा के आवास पर कोई नहीं था। आवास में रहने वाली पूर्व विधायक की दादी बदरुन्निसा उर्फ हज्जिन दादी शुक्रवार को पूर्व विधायक के जौनपुर आवास चली गई थीं।

ओमकार से तीन पुत्र शैलेश (19), नीतीश (14)  मिथिलेश  (8) और बेटी संध्या (16) हैं। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। परिजन ओमकार को डिप्रेशन का मरीज बता रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन

नहर में गिरे किशोर की डूबने से मौत

मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के वारी गांव से गुजरी शारदा सहायक नहर में डूबने से रविवार को एक किशोर की मौत हो गई। तीन घंटे की खोजबीन के बाद उसका शव बरामद हो सका, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

वारी गांव के पास नहर पर पुलिया बनी है। पुलिया पर सुबह नौ बजे टहलते हुए आशीष गौतम (16) पुत्र रमेश गौतम पहुंचा था। सकरी बनी पुलिया पर टहल रहा था, जहां असंतुलित होकर नहर में गिर पड़ा। खबर लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। इसी बीच घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर मछलीशहर कोतवाली से सब इंस्पेक्टर गोपाल तिवारी भी पहुंचे और वर्दी निकालकर ग्रामीणों के साथ नहर में शव को खोजने में जुट गए। तीन घंटे की खोजबीन के बाद दोपहर 12 बजे आशीष सरपत के झुरमुट में फंसा मिला है।

सांस चलने की बात कहकर पुलिस और परिजन बाइक से लेकर मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। आशीष चार भाई-बहनों में मृतक सबसे बड़ा था। इस संबंध में मछलीशहर कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें