फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दो महिलाओं के फंदे पर लटकते मिले शव

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में दो अलग-अलग स्थानों पर दो विवाहिताओं के शव फंदे से लटकते मिले। शहर कोतवाली और महराजगंज थानाक्षेत्र में दोनाें घटनाएं हुई हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के बदलापुर पड़ाव निवासी खुशबू (30) पत्नी अरमान का मंगलवार की सुबह फंदे से शव लटकता मिला। शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। कोतवाल मिथिलेश कुमार मिश्रा ने बताया कि मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

महराजगंज : थाना क्षेत्र के बाहरपुर गांव में अनुसूचित बस्ती में मंगलवार को देर शाम विवाहिता सावित्री (36) पत्नी सुनील कुमार का शव लटकता मिला। इस बात की जानकारी लोगों तब हुई जब उसका 10 साल का छोटा बच्चा रोते हुए अपनी मां को खोजते हुए कमरे में गया। बच्चे ने जोर से रोते ने कमरे की तरफ इशारा किया तो उसका ससुर खरभान दौड़कर अंदर गया तो उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन


सावित्री का शव कमरे में सीमेंट की चादर में लगे बांस में साड़ी का फंदे से लटक रहा था। तुरंत शव को नीचे उतरवाया गया। सूचना पर थानाध्यक्ष ओम प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें