फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीएसई में भी बेटियां अव्वल, सुचिता को 97.4 प्रतिशत अंक

विज्ञापन
13- सीबीएससी बारवहीं का रिजल्ट अच्छा आने के बाद नेहरू बालोद्यान स्कूल में खुशी से कूद पड़ी छात्राए? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कई दिनों के ऊहापोह के बाद सीबीएसई बोर्ड ने सोमवार को 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए। यूपी बोर्ड और आईसीएससीई बोर्ड की तरह ही सीबीएसई में भी श्रेष्ठता सूची में छात्राओं ने बाजी मारी है। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की सुचिता श्रीवास्तव 97.4 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में अव्वल रहीं। सेंट पैट्रिक स्कूल की कंचन चौबे को 97.2, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के किशन सिंह को 96.6 और सनबीम स्कूल के वैभव सिंह को 96.4 प्रतिशत अंक हासिल हुए हैं। परीक्षाफल आने के बाद परीक्षार्थियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन

सीबीएसई बोर्ड के नतीजों को लेकर पिछले कई दिनों ऊहापोह की स्थिति बनी हुई थी। रिजल्ट घोषित करने की तिथि तय न होने से बच्चे और अभिभावक दोनों की तनाव में थे। सोमवार को दोपहर में अचानक से जब बोर्ड ने रिजल्ट जारी किया। उसके बाद परिणाम जानने की होड़ लग गई। कोई सायबर कैफे भागा तो मोबाइल, कंप्यूटर पर रिजल्ट तलाशता रहा। अचानक लोड बढ़ने के कारण सीबीएसई की वेबसाइट ही खुलनी बंद हो गई। काफी देर तक परीक्षार्थी, अभिभावक और शिक्षक परिणाम की प्रतीक्षा में इंटरनेट परबैठे रहे।
जानकारों के मुताबिक इस वर्ष का परीक्षाफल बेहतर है। अच्छे अंक पाकर छात्र-छात्रा आह्लादित दिखे। अधिकांश स्कूलों का रिजल्ट शत-प्रतिशत रहा। उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री स्कूल की सुचिता श्रीवास्तव को जिले में सर्वाधिक 97.4 प्रतिशत अंक मिले हैं। मैथ ग्रुप की छात्रा सुचिता जलालपुर के लालगंज निवासी अमित कुमार सिन्हा की पुत्री हैं। शहर के सेंट पैट्रिक स्कूल की कंचन चौबे ने 97.2, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के किशन सिंह ने 96.6, सनबीम स्कूल के वैभव सिंह ने 96.4, जवाहर नवोदय विद्यालय की रिया गुप्ता और रिजवी लर्नर्स की निकिता सिंह को 96, डीवीएस कादीपुर के आदित्य प्रजापति ने 95.8, राधिका बाल विद्यालय मंदिर की आन्या यादव ने 95.4, जवाहर नवोदय विद्यालय के आलोक मिश्र ने 95.4, सनबीम की मांडवी श्रीवास्तव ने 95.2, उमानाथ सिंह हायर सेकेंड्री के प्रतीक कुमार और ज्योत्सना यादव ने 95.2, नेहरू बालोद्यान के प्रियांशु मनोज गुप्ता और हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल के रिषभ तिवारी ने 95 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा में सफलता प्राप्त मेधा का परचम लहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें