फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्रमित व्यवसाई का भाई पहुंचा बैंक, मचा हड़कंप----

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहगंज। कोरोना संक्रमण को लेकर नगर में जितनी दहशत है। संक्रमितों का परिवार उससे कहीं ज्यादा बेपरवाह। शुक्रवार को पुराना चौक मोहल्ला निवासी व गल्ला मंडी के व्यापारी की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई थी। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमित व्यवसाई को लेकर कोविड 19 अस्पताल चली गई। जबकि परिवार के सदस्यों को जांच कराने व रिपोर्ट आने तक होम कोरंटीन रहने की हिदायत दी। बावजूद इसके व्यवसाई के परिवार के सदस्य दूसरे दिन दुकान पहुंच गए। पड़ोसी दुकानदारों के विरोध के चलते दुकान नहीं खोल सके तो गोदाम पर ही बैठकर कारोबार किया। सोमवार को तो हद हो गई। संक्रमित परिवार का सदस्य रुपये जमा करने के लिए बैंक आफ बड़ौदा की शाखा पहुंच गया। जिसका रुपया जमा करने से कैशियर के मना करने पर वह शाखा प्रबंधक से उलझ गया। मैनेजर ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस को सूचना देने की खबर लगते ही युवक बैंक से बैरंग लौट गया। संक्रमित के भाई के बैंक परिसर में पहुंचने से बैंक कर्मियों व वहां पर मौजूद उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें