फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: दबंगों ने घर में लगाई आग, बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार नकदी और सामान जलकर राख

Sun, 30 Jan 2022 05:36 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
विज्ञापन
अधजले रुपये। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जौनपुर जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के कयार गांव में दबंगों द्वारा घर में आग लगाने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया है। आगजनी में 70 हजार नकदी समेत लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। आरोप है कि पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कयार गांव निवासी उदयनाथ का आरोप है कि जमीनी रंजिश को लेकर पड़ोसी ने शनिवार की रात उनके घर में आग लगा दी। जिसमें 70 हजार रुपये नकदी व कपड़ा, बिस्तर, अनाज, बर्तन आदि लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार जले हुए नोटों की गड्डी लेकर थाने पहुंचा।

तहरीर देकर आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके घर में आग लगाई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। जिसके बाद घर में सो रहे लोगों ने भागकर जान बचाई। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। जब तक आग बुझाने का प्रयास करते, तब तक सब कुछ जलकर राख हो गया। पीड़ित परिवार का कहना है कि उनके घर में तीन बेटियां हैं, मझली पुत्री की शादी नवंबर माह में होनी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दहेज के लिए सामान व रूपया जुटा कर रखा गया था। आगजनी में सब कुछ जल गया है। पीड़ित पक्ष के लोगों का आरोप है कि अनहोनी की आशंका जताते हुए कई बार पुलिस से शिकायत की गई थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।

घटना के बाद भी पुलिस आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष देवानंद रजक का कहना है कि आग शॉर्ट सर्किट के चलते लगी है। पुलिस पर आरोपियों के बचाने का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें