जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने मंगलवार को डीसीसी एलआरसी सब कमेटी की बैठक में सीडी रेशियो (ऋण-जमा अनुपात) 30 फीसदी से कम होने पर नाराजगी जताई। बैंकर्स और विभाग प्रमुखों के साथ हुई बैठक में डीएम ने निर्देशित किया कि सभी बैंक अपने-अपने सीडी रेशियो का 50 फीसदी से ज्यादा बढ़ोतरी करेंगे। कहा कि प्रत्येक शाखा कम से कम 10 करोड़ रुपये ऋण वितरण करे, जिसमें भारतीय स्टेट बैंक को करीब 350 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी करनी है। इसी तरह यूनियन बैंक को 400 करोड़ की बढ़ोतरी करनी है। जिलाधिकारी ने कहा कि यदि बैंकों द्वारा ऋण वितरण में कोताही की जाएगी तो शाखा प्रबंधक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी साई तेजा सीलम ने भी विचार रखे।