फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में साइकिल सवार की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले में अलग अलग हुए सड़क हादसों में साइकल सवार युवक की मौत हो गई जबकि ट्रैक्टर चालक समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुजानगंज थाना क्षेत्र के बेलवार निवासी पंकज (30) पुत्र लालबहादुर शुक्रवार की देर शाम बाजार से घर जाते समय बस की चपेट में आने से घायल हो गया था। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
सतहरिया प्रतिनिधि के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के प्रतापगढ़ मार्ग पर सटवा के पास शनिवार को सुबह करीब नौ ज्ञात बाइक की चपेट में साइकिल सवार भैरोपुर निवासी अजीत कुमार (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। पीएचसी से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोविंददासपुर के निकट जौनपुर रायबरेली नेशनल हाईवे पर शनिवार को दोपहर एक बजे सरिया लाद कर जा रहा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चालक राधेश्याम(50) निवासी गांव धौरहरा गंभीर रूप से घायल हो गया। आस पास के लोगों ने उसे घायलावस्था में उपचार हेतु मुंगराबादशाहपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।जहां उसकी हालत गंभीर देख चिकित्सा अधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें