फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मासूमों के साथ जल मरी विवाहिता

Sat, 06 Jun 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के असवां गांव में गुरुवार की रात विवाहिता ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ आग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर देवर प्रशांत को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


 तीनों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।असवां गांव निवासी विकास सिंह की पत्नी पिंकी सिंह (27) गुरुवार की रात खाना खाने के बाद अपने दोनों बच्चों दिव्य (3) और ज्ञानवी (चार माह) के साथ अपने कमरे में सोने के लिए गई थी। घर वालों के मुताबिक करीब आधी

रात को कमरे में बच्चों और महिला की चीख सुन लोग दौड़े लेकिन मुख्य गेट में बाहर से ताला बंद होने के कारण आसपास वाले अंदर नहीं घुस पाए। कुछ देर बाद ताला तोड़कर अंदर गए तो तीनों की मौत हो चुकी थी। घर वालों का कहना है कि सास बाहर सो रही थी और देवर छत पर सोया था। पिंकी ने ही गेट में ताला बंद कर दिया था और
विज्ञापन


बिस्तर पर बच्चों को एक साथ लेकर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी।  घटना की खबर मिलने पर मृतका के पिता रामपुर सकरा गांव निवासी अमरनाथ सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने थाने में पति, देवर, सास समेत चार के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।  पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पिंकी की
विज्ञापन


 शादी मई 2011 में हुई थी। रामपुर एसओ तहसीलदार सिंह का कहना है कि पति समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें