सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में किशोरी के भाई ने कहा कि बृहस्पतिवार को उसकी 14 वर्षीय बहन गांव के बाहर गई थी। यहां पहले से मौजूद गांव के कांशीराम ने उसे पकड़ लिया और गन्ने के खेत में ले जाकर दुराचार किया। किशोरी के शोर मचाने पर उधर से जा रहा चचेरा भाई मौके पर पहुंचा जिस पर युवक वहां से फरार हो गया। गांव पहुंचने पर किशोरी के घर वाले शिकायत करने आरोपी के घर पहुंचे। आरोप है युवक के घर वालों संतराम, जोगराज, भोजराज, पूरनलाल और राधेश्याम ने तमंचा, लाठी डंडों से सभी से गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। शाम को घर वाले किशोरी को लेकर थाने पहुंचे। यहां किशोरी के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सहित छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना एसएसआई अमित कुमार सिंह को सौंपी गई है। किशोरी का मेडिकल कराया गया है। चिकित्सकों ने स्लाइड बनाकर जांच के लिए भेजी है। आरोपी की गिरफ्तार को गांव में दबिश दी गई, लेकिन वह नहीं मिला। सीओ सिटी कौशलेंद्र सिंह पुंडीर ने भी गांव पहुंचकर घटना के बारे में जानकारी ली।