फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने देसी शराब लदा ट्रक लूटा

Sun, 20 Mar 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
बदलापुर पुलिस द्वारा एक ट्रक शराब के साथ पकड़े गए आरोपी।
विज्ञापन
 गोरखपुर आईजीएल (इंडिया ग्लाकाल लिमिटेड) से शुक्रवार की रात 1500 पेटी देसी शराब लेकर आजमगढ़ के लिए चले ट्रक को लूटकर भाग रहे बदमाशों को पुलिस और एसटीएफ ने बदलापुर के पास पकड़ लिया।  वारदात को पुलिस अपना गुडवर्क मानकर तीन तस्करों को जेल भेज दिया। एक तस्कर के पास से पिस्टल भी बरामद हुआ है। 
विज्ञापन


 आनन फानन में की गई पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई से आईजीएल कर्मी आहत हैं। आईजीएल प्रशासन ने आरोप लगाया है कि पुलिस चालक और खलासी का बिना पता लगाए लूट की वारदात को गुडवर्क में तब्दील कर दिया। एसपी से उन्होंने शिकायत भी की है।

गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण स्थित आईजीएल से 1500 पेटी होलोग्राम युक्त पावर हाउस देसी शराब लेकर ट्रक का चालक राजेश कुमार निवासी धीरसिंह अल्लीपुर, इलाहाबाद अपने एक सहयोगी के साथ आजमगढ़ सीएल-1सी गोदाम के लिए चला था। जीपीएस पर लोकेशन शुक्रवार की रात 11:20 बजे आजमगढ़ के रौदीपुर में मिला। इसके बाद ट्रक का लोकेशन नहीं मिल रहा था। इससे शराब फैक्ट्री के कर्मचारी चिंतित हो गए।  बदलापुर में एसटीएफ और पुलिस ने इस सूचना पर ट्रक को दबोच
विज्ञापन


लिया कि शराब हरियाणा निर्मित है और बरईपार स्थित गुड्डू जायसवाल के गोदाम में रखी जानी है। पुलिस और इलाहाबाद की एसटीएफ ने ट्रक सहित तीन तस्करों को दबोच तो लिया लेकिन उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की।  उधर आईजीएल के कर्मचारियों को ट्रक का लोकेशन सुबह 7:10 बजे बदलापुर मिला तो वह थाने पहुंचे। जहां पुलिस ने बताया कि तस्करों को जेल भेज दिया गया है। ऐसी आशंका है कि लूट की वारदात पुलिस ने जानबूझकर कहीं दबा तो नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें