फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर से दो मूर्तियां चोरी

Thu, 24 Dec 2015 01:59 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर कोतवाली क्षेत्र के हरखपुर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर से बुधवार की सुबह हनुमान जी का दर्शन करने के बहाने घुसे दो चोर राधा और बलराम की दो मूर्तियां लेकर चलते बने। पुजारी को शक हुआ तो उन्होंने मंदिर में मूर्तियां देखी तो गायब थीं।
विज्ञापन


पुजारी ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। बुधवार को बाइक से दो युवक आए और हनुमान जी का दर्शन करने के लिए मंदिर में गए। इसी दौरान पुजारी ने उनसे कुछ पूछा तो वे बगल के मंदिर में चले गए।

वहां से दो मूर्तियां लेकर गायब हो गए। घटना की जानकारी होते ही लोग जुट गए। उधर इंस्पेक्टर कोतवाली सत्येंद्रनाथ तिवारी का कहना है कि दिन के उजाले में पुजारी के सामने मूर्ति लेकर कैसे लोग जा सकते हैं। अगर वे मूर्ति लेकर जा रहे
विज्ञापन


थे तो पुजारी को शोर मचाना चाहिए। मामला संदिग्ध है। इसके पीछे भूमि विवाद बताया जा रहा है। हाल ही में जेल से छूटकर पुजारी आए हैं। जिनका एक स्कूल से दीवानी में केस चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें